फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The new executive committee of the Tehsil Bar Association took oath.

Sant Kabir Nagar News: तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Tehsil Bar Association took oath.
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जिला सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर चंद पाठक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, महामंत्री मिठाई लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल, निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण व मंत्री आशुतोष मिश्र को सिविल अध्यक्ष ईश्वरचंद पाठक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईश्वर चंद पाठक ने कहा कि शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारी बेहतर ढंग से अपने दायित्व निभाएं। अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायिक रूप से ईमानदारी से कार्य करना और पीड़ितों को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिस्थिति में अधिवक्ता एकजुट रहें।
विज्ञापन

समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद चौधरी, सुरेंद्र सिंह, प्रभु नाथ यादव, प्रेम नरायण मिश्रा, केशव पाठक, राधेश्याम मौर्य, योगेश कुमार श्रीवास्तव, सविता त्रिपाठी, अन्नपूर्णा मांझी, सुनील पांडेय, शांता श्रीवास्तव, हरिकेश राय, महेंद्र चतुर्वेदी, प्रत्यूष पाठक, पीयूष शुक्ला, भीम राय, शिवप्रसाद रॉय, उपेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed