फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The District Magistrate expressed displeasure upon finding the quality of teaching and the level of cleanliness to be poor.

Sant Kabir Nagar News: पठन-पाठन की गुणवत्ता व साफ-सफाई खराब पाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 19 Jul 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate expressed displeasure upon finding the quality of teaching and the level of cleanliness to be poor.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को विकासखंड हैंसर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पठन-पाठन की गुणवत्ता व साफ-सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया कि विद्यालय में कुल छह शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें से पांच उपस्थित पाए गए। विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर डीएम द्वारा पूछे जाने पर मौके पर बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों को निर्देशित किया कि इसमें सुधार करें।
विज्ञापन

शौचालय सहित विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति के संबंध में वार्डन व संबंधित स्टाफ से वार्ता की गई तथा शत-प्रतिशत नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में छात्राओं के लिए पठन-पाठन, दैनिक सामग्री, भोजन की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। डीएम ने विद्यालय के अभिलेखों का परीक्षण किया गया। बालिकाओं के आवासीय भवन, किचन, शौचालय सहित संपूर्ण परिसर की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में बन रही प्रयोगशाला नव निर्माण भवन को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। इसके लिए अलग से जमीन चिह्नित कराई गई। विद्यालय में स्थापित सोलर लाइट एवं आरओ सिस्टम खराब पाए जाने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार सिंह, ओएसडी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed