{"_id":"b3f5677b2d65578951c0e061b5000ce4","slug":"the-budget-will-warden-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डेन विद्यालय का बजट बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डेन विद्यालय का बजट बनाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के वार्डेन को अब अपने विद्यालय के बजट के लिए जिले स्तर पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वार्डेन अपने विद्यालय का बजट खुद तैयार करेंगी। इसके साथ ही एकाउंटेंट से हस्ताक्षर से बजट का प्रस्ताव भेजेंगी। वार्डेन के प्रस्ताव पर ही राज्य परियोजना कार्यालय बजट जारी करेगा।
सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों की दशा का सुधारने के लिए बजट बनाने का अधिकार वार्डेन को दे दिया है। पहले यह बजट जिला स्तर पर तय होता था। उसी के अनुसार विद्यालयों को बजट जारी होता था।
जिससे विद्यालयों की आवश्यकतानुसार धन नहीं मिल पाता था। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ ने पिछले दिनो हुई जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की बैठक में साफ कर दिया था कि कस्तूरबा विद्यालयों का बजट वार्डेन और विद्यालय के एकाउंटेंट ही बनाएंगे।
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षक मानदेय, रसोईया मानदेय, बालिकाओं के लिए ड्रेस, खाना, भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई समेत अन्य सभी जरूरत के सामानों की मांग वार्डेन करेेंगी। वार्डेन और एकाउंटेट के संयुक्त हस्ताक्षर से बजट का प्रस्ताव तैयार होगा। प्रस्ताव को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पास भेजा जाएगा।
जो उसे राज्य परियोजना कार्यालय में भेजेंगे। बजट बनाने के लिए वार्डेन और एकाउंटेंट को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसको लेकर बीएसए कार्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। बजट बनाने का अधिकार मिलने पर वार्डेन और एकाउंटेंट में खुशी है।