फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of the child was found hanging from a noose in the room

Sant Kabir Nagar News: बालक का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The body of the child was found hanging from a noose in the room
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरीराई वार्ड में एक 12 वर्षीय के बच्चे का शव घर के कमरे में कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला। शुक्रवार की देर शाम शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन


एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरीराई वार्ड से सूचना मिली कि वार्ड निवासी जौहरा बेगम का 12 वर्षीय पुत्र वसीम का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां बकरी चराने गई थी और बहनें एक मदरसे में खाना बनाने के लिए गई थीं। बकरी चराने के बाद जब मां लौटीं और कमरा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो देखा कि उसका 12 वर्षीय बेटा वसीम फंदे से लटका हुआ था। इसे देखकर उसके होश उड़ गए और वह दहाड़ मार कर रोने लगी। लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर मां ने वसीम को डांट दिया था, फिर वह बकरी चराने चली गई। वसीम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता नसीबदार मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार से उनका बहुत ज्यादा लगाव नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed