फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'The BJP government will forgive the debts of the farmers'

‘भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ होंगे’

Mon, 20 Feb 2017 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 20 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
'The BJP government will forgive the debts of the farmers'
बढ़या ठाठर गांव में स्थित कुक्कुट कांप्लेक्स मैदान में गोरक्षपीठ के महंत और सांसद आदित्यनाथ ने सभा की। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। ये बातें बढ़या ठाठर गांव में स्थित कुक्कुट कांप्लेक्स मैदान में चुनावी जनसभा में गोरक्षपीठ के महंत और सांसद आदित्यनाथ  ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार विकास की बात करती हैं, लेकिन पांच वर्ष के शासन में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और बिगड़ी कानून व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन दलों की सोच विकास से परे है। सपा व बसपा में वर्ग विशेष को चुनावी मैदान में उतारने की होड़ मची  हुई है।
विज्ञापन


 अखिलेश यादव ने पांच साल के कार्यकाल में कब्रिस्तानों के विकास में धन खर्च किया। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान ही नहीं दिया गया। विकास की बात कहने वाले मुख्यमंत्री आज मृत सांप जैसी हालत में खड़ी कांग्रेस से समझौता कर चुनावी मैदान में उतर कर सरकार बनाने का सपना देख रहें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जनता ने नकार दिया हैं। उन्होंने कहा कि बखिरा के बर्तन उद्योग को पुनर्जीवित करते  हुए मेंहदावल क्षेत्र का समुचित विकास कर प्रदेश को भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त का काम भाजपा करेगी।


उन्होंने कहा कि ईद व बकरीद पर चौबीस घंटे बिजली देने वाली प्रदेश सरकार दीपावली, दशहरा, होली जैसे त्योहारों पर दस घंटे भी बिजली नही देती। पूरे प्रदेश में अपराध को कुटीर उद्योग बनाने वाली सपा सरकार ने विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए पारिवारिक कलह का नाटक    किया। सभा को प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, अष्टभुजा शुक्ला, सेतभान राय, शिवाजी शुक्ल, पवन त्रिपाठी, रामनयन निषाद, राजेंद्र निषाद, भूपेंद्र तिवारी, अजीत सिंह, रामललित चौधरी, विवेकानंद वर्मा, सुरेश सिंह, दीनानाथ राय, गजेंद्र निषाद, गजेंद्र नाथ राय, दयाराम मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed