फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature increased by four degrees in a single day... mercury crossed 42 degrees

Sant Kabir Nagar News: एक ही दिन में चार डिग्री चढ़ा तापमान...पारा 42 डिग्री पार

Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by four degrees in a single day... mercury crossed 42 degrees
सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने बढ़ाई बेचैनी
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अभी और बढ़ेगा गर्मी का पारा
अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा, एक ही दिन में चार डिग्री बढ़ने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक ही दिन में चार डिग्री तापमान बढ़ने से शुक्रवार को सूरज की तपिश और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक गर्मी का पारा 45 डिग्री तक जा सकता है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज की गई थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चले जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह से ही चटक धूप खिली होने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी का ग्राॅफ भी बढ़ता गया। लू की वजह से भी लोगों का हाल बेहाल रहा। बार-बार गला सूखने पर लोग पानी, शिकंजी आदि पीते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी तापमान में वृद्धि हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों तक पारा 45 के पार जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज की गई है। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप में ठंडा पानी पीने से गले में हो रहा सक्रमण
सिद्धार्थनगर। धूप में ठंडा पानी पीने से लोगों के गले में तेजी से संक्रमण हो रहा है। इससे लोगों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मेडिसिन विभाग के डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि गले में संक्रमण के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। संक्रमण की वजह से न सिर्फ खांसी हो रही है बल्कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया ओपीडी में सबसे ज्यादा गले में संक्रमण के रोगी आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed