फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager missing in pond after slipping, divers engaged in search

Sant Kabir Nagar News: पैर फिसलने से पोखरे में किशोरी लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 07 Nov 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing in pond after slipping, divers engaged in search
बखिरा। मंगलवार को क्षेत्र के बड़गो गांव के सिवान के पोखरे में पैर फिसलने से किशोरी पानी में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम बौरव्यास निवासी खुशबू (14) पुत्री जयकरन अपनी छोटी बहन के साथ खेत की तरफ गई थी। परिजन भी खेत में ही मौजूद थे। खेत में धान की कटाई चल रही थी। उसी दौरान खुशबू छोटी बहन को शौच के लिए पोखरे की तरफ लेकर चली गई। पोखरे की ओर जाने पर एकाएक पैर फिसलने से खुशबू पोखरे के गहरे पानी में चली गई। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी पोखरे की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पानी में खोजने का प्रयास किया, किंतुं सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खुशबू की तलाश शुरू कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed