फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager drowned in water after slipping, life saved

Sant Kabir Nagar News: पैर फिसलने से पानी में डूबा किशोर, बचाई जान

Sat, 21 Sep 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in water after slipping, life saved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के तिघरा गांव के पास बाढ़ के पानी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से 15 वर्षीय किशोर शुक्रवार के दोपहर डूबने लगा। पानी के किनारे खड़े लोग शोर मचाए। उसके बाद कुछ साहसी युवक पानी में कूद गए और डूब रहे किशोर को पानी से बाहर खींच लाए।


जानकारी के अनुसार कटहा खैरगाड गांव निवासी रामबचन का 15 वर्षीय पुत्र मनोज अपने साथियों के साथ तिघरा कुटी के पास पहुंचे बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था। स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जहां वह डूबने लगा। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोग शोर मचाए। उसके बाद साहसी युवक पानी में छलांग लगाकर उसके पास पहुंच गए। डूबते हुए मनोज को पानी से बाहर लाया गया। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे जांच के बाद स्वस्थ बताते हुए घर भेज दिया। पानी में कूद कर डूब रहे किशोर को बचाने वाले युवकों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed