फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenage girl sexually exploited for five years under the pretext of marriage.

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का पांच वर्षों तक किया यौन शोषण

Thu, 02 Jul 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl sexually exploited for five years under the pretext of marriage.
नाबालिग के घर लौटने पर खुला मामला, पहले गुमशुदगी की तहरीर देने वाली मां ने अब एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर करीब पांच वर्षों तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को पंजाब ले गया। महिला ने युवक पर शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र में बताया है कि गांव का ही आरोपी युवक कई वर्षों से उसकी नाबालिग बेटी के संपर्क में था। आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर युवती का विश्वास जीता और इसी का फायदा उठाकर लगातार उसका यौन शोषण किया। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला का कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी को इस तरह अपने प्रभाव में ले लिया था कि वह उसकी हर बात पर विश्वास करती रही।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 18 जून 2026 को शाम लगभग चार बजे आरोपी युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ पंजाब ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंद रखा गया। आरोप है कि पंजाब में आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आरोपी की धमकियों के बावजूद उसकी पुत्री किसी तरह उसके चंगुल से निकलने में सफल रही और घर पहुंचकर अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया। इसके बाद परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी।

पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनकी पुत्री घर से लापता हुई थी, तब उन्होंने तत्काल सिंदुरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत संबंधित थाना सिंदुरिया को जांच के लिए भेजी गई है।

थाना प्रभारी विशाल शुक्ला का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता एवं अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed