{"_id":"649b23576bf5e41f5e0478c8","slug":"technical-education-khalilabad-news-c-7-1-221918-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक हजार में छात्राएं पा सकेंगी तकनीकी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक हजार में छात्राएं पा सकेंगी तकनीकी शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। छात्राओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा के लिए जिले में तीन आईटीआई कॉलेज है। इसमें छात्राएं 10 प्रकार के ट्रेड में शिक्षा ले सकती हैं। यह शिक्षा उन्हें मात्र एक हजार रुपये की न्यूनतम फीस देने पर मिलेगी। इसके लिए तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सरकार ने छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में तकनीकी शिक्षा देने की पहल की है। उन्हें इससे जोड़ने के लिए विशेष पहल की है। इसके लिए उन्हें राजकीय आईटीआई में विशेष कोर्स उपलब्ध कराया है। यह कोर्स काफी कम पैसे में उपलब्ध है, जिसमे छात्राएं अपना नामांकन कराकर भविष्य संवार सकती है। इसके साथ ही उन्हें कॉलेज में कैंपस सलेक्शन के जरिये कंपनियों में रोजगार के अवसर भी दिलाया जाएगा।
जिले में तीन राजकीय आईटीआई कॉलेज हैं। इसमें एक कॉलेज मेंहदावल के भगौसा में है, जबकि एक विद्यालय हैंसर और एक खलीलाबाद के चकदही में है। इनमें छात्रों के साथ छात्राओं के लिए भी कोर्स उपलब्ध है। इस विद्यालय में नामांकन कराने वाली छात्राओं को एक साल में सिर्फ एक हजार रुपये फीस देनी होगी। उन्हें इसी में कोर्स को पूरा कराया जाएगा। इसमें फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी समेत कुल 10 कोर्स हैं। तीन जुलाई तक आवेदन लिया जाएगा। राजकीय आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि छात्राएं तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।