{"_id":"67fea2ccff6ccafb8a0464aa","slug":"teaching-kids-how-to-wash-their-hands-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131237-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों को बता रहे हाथ धोने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों को बता रहे हाथ धोने का तरीका
Tue, 15 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दौरान परिषदीय स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को हाथ धोने का गुर सिखाया जा रहा है। बच्चों को यह बताया जा रहा है कि हाथ की गंदगी के चलते बीमारियां होती है।
ऐसे में हाथ साफ करके ही भोजन आदि करें। ताकि बीमारियों की चपेट में न आएं।
एक अप्रैल से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चल रहा है। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच रही है और बच्चों को हाथ धोने के तरीकों से अवगत करा रही है। इसके तहत मंगलवार को बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने के गुर बताएं गए।
इसके साथ ही दस्तक अभियान में घर-घर जाकर फ्रंट लाइन वर्कर भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि शौच के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोएं। नवजात शिशुओं को भी बगैर हाथ धोएं न छूएं। इससे बीमारी फैल सकती है। इसके साथ ही स्वच्छता के भी संदेश दिए जा रहे हैं।