शिक्षक अब अवकाश के लिए करेंगे एसएमएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब आकस्मिक अवकाश के लिए एसएमएस करना होगा। यह एसएमएस विद्यालय के खुलने से 10 मिनट पहले प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर करेंगे। जिसके बाद उनकी छुट्टी स्वीकृत होगी। विद्यालय खुलने के बाद छुट्टी का एसएमएस मान्य नहीं होगा।
यह निर्देश शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और एबीआरसी की बैठक में बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया है। इसके साथ ही बीआरसी पर एक रजिस्टर बनेगा जिस पर कितने शिक्षक छुट्टी पर है इसको दर्ज करना होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दो हेल्पलाइन बनाया गया है।
एक हेल्पलाइन पब्लिक से संबंधित होगा जिसमें आमजनमानस अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। दूसरी टीचर हेल्पलाइन होगी जिसमें शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। एमडीएम नवीन मीनू के अनुसार ही बनाया जाए। विद्यालय प्रबंध समिति को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त एबीआरसी को विद्यालयों के अनुश्रवण के साथ ही निरीक्षण का अधिकार दिया गया है।
एक जनवरी से बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए। खेलकूद प्रतियोगिता जनवरी माह में पूरा करा ले। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक में डीसी एडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, बीईओ डॉक्टर नरेंद्र सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, आरडी प्रसाद, एबीआरसी रामसरन, असरारूल हक समेत अन्य मौजूद रहे।