फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers should foster an interest in reading among children in tune with the times.

Sant Kabir Nagar News: जमाने के हिसाब से बच्चों में पढ़ने की रूचि पैदा करें शिक्षक

Wed, 05 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teachers should foster an interest in reading among children in tune with the times.
मेंहदावल। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षामित्रों का फाउंडेशन लिटरेसी व न्यूमरेसी (एफएलएन) पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में 50-50 के दो बैच के 100 शिक्षक, शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि बदले जमाने और बदली परिस्थितियों में बच्चे पढ़ने में रूचि लें और स्कूल आने के लिए लालायित रहें, ऐसी स्थिति उत्पन्न करना हर शिक्षक की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अनूप कुमार सिंह और निशांत त्रिपाठी ने शिक्षा नीति-2020 के परिपेक्ष्य में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लिए निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदले जमाने और बदली परिस्थितियों में बच्चे पढ़ने में रूचि लें और स्कूल आने के लिए लालायित रहें, ऐसी स्थिति उत्पन्न करना हर शिक्षक की नैतिक जिम्मेदारी है। उसे सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाषा और गणित मजबूत होने पर बच्चे सभी क्षेत्रों में सभी स्तर पर पारंगत होंगे। हमें उन्हें रटाना नहीं आत्मसात कराना है। शिक्षक सभी बच्चों का स्तर भली-भांति जानते हैं। उन्हें एक ही विधा से नहीं पढ़ाया जा सकता। प्रशिक्षक सर्वेश त्रिपाठी और प्रफुल्ल त्रिपाठी ने कहा कि एक न्यायसंगत और न्यायपूर्ण समाज के विकास और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने से करूणा, सहानुभूति, वैज्ञानिक चिंतन, रचनात्मक कल्पनाशक्ति व नैतिक मूल्यों का विकास करना मूलभूत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में निपुण भारत मिशन के मूलभूत सिद्धांत एवं प्रमुख उद्देश्य, बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की समझ विकसित करने के लिए विस्तृत चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय और राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा एनसीएफ-2005 और दक्षता आधारित अवधारणात्मक समझ, गणित में सोपान क्रमिकता, संतुलित भाषा शिक्षण और भाषा शिक्षण के घटक और डिकोडिंग पर विचार-विमर्श किया।

प्रशिक्षण में अजय बहादुर पांडेय, हरिओम त्रिपाठी, अभय दीक्षित, अलंकृता पाठक, सृष्टि पाठक, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, प्रतीक्षा त्रिपाठी, आलोक कुमार वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed