{"_id":"674df4c9670ee308cf06f849","slug":"teacher-assaulted-while-shopping-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124793-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खरीदारी करने के दौरान शिक्षक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खरीदारी करने के दौरान शिक्षक से मारपीट
Mon, 02 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर के बरदहिया बाजार का मामला, केस दर्ज
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में खरीदारी करने आए शिक्षक और परिजन के साथ दुकान पर काम करने वाले युवकों ने मारपीट की। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
घनश्याम सिंह निवासी बलही विश्वनाथपुर ने बताया कि एक दिसंबर को वह परिवार के साथ बरदहिया बाजार में आकर खरीदारी कर रहे थे। दुर्गा मंदिर के आगे रामलीला मैदान में जाने वाले गेट के सामने हैदर अली के दुकान में काम करने वाले चार से पांच लोग अनायास बेटे आदर्श सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। बीच-बचाव किए तो उन्हें भी पीटने लगे। बचाव में आई पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट की घटना में सभी को चोटे आईं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।