फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   TAC investigation confirms embezzlement...no action taken even after ten months

Sant Kabir Nagar News: टीएसी जांच में गबन की पुष्टि... दस माह बाद भी कार्रवाई नहीं

Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
TAC investigation confirms embezzlement...no action taken even after ten months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लाॅक के सैथवलिया-सुटेहरा गांव में मनरेगा के तहत विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने जांच की थी, जिसमें 10 लाख 88 हजार रुपये के सरकारी धन के गबन की पुष्टि हुई, लेकिन प्रधान और ग्राम सचिव पर कार्रवाई नहीं हो सकी है, जबकि जांच के दस माह बीतने को हैं। अभी तक धन की वसूली और कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के हिफजुर्रहमान ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि मंडलायुक्त के निर्देशानुसार 10 जनवरी 2024 को सैथवलियां-सुटेहरा गांव में मनरेगा के तहत विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर मंडलीय तकनीकी सलाहकार समिति की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

जांच टीम ने 10 लाख 88 हजार 86 रुपये के गबन की पुष्टि की थी। शिकायकर्ता का आरोप है जांच में जो लोग शामिल हैं वह लोग कूटरचित तरीके से मंडलायुक्त की कार्रवाई से बचने के लिए 24 जनवरी 2024 को एक जांच कमेटी गठित कराकर कार्रवाई से बचती आ रहीं है। अधिकारी हर बार दूसरी कमेटी का हवाला देकर कार्रवाई से बच रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्रवाई के लिए कई बार दो बार जनसुनवाई के माध्यम से भी शिकायत की गई लेकिन अधिकारी आरोपी को बचा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दस माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और सरकारी धन के गबन की वसूली नहीं की जा रही है। इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मामले के बारे में पता कराएंगे कि किस वजह से कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed