फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sweltering in the heat, the maximum temperature rose by another degree.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, एक डिग्री और चढ़ा अधिकतम पारा

Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sweltering in the heat, the maximum temperature rose by another degree.
सोमवार को कड़ी धूप से हर कोई बचता नजर आया। संवाद
संतकबीरनगर। तेज धूप से साथ ही पड़ रही भीषण गर्मी लोग बेहाल हैं। सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगाें की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को अधिकतम पारा एक डिग्री सेल्सियस और चढ़कर 39 डिग्री के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन फिर तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। इससे मौसम तल्ख हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच सोमवार को उमस भरी गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकल रहे हैं, वह मुंह पर मगछा बांधकर बाहर आए।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया है। गर्मी के चलते दुकानों पर ग्राहक भी कम आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय उल्टी- दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों के इलाज के साथ ही परामर्श दिए जा रहे हैं कि बाहर निकलते समय सिर ढक कर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। धूप से बचें और दोपहर में बाहर न निकलें। तले- भुने और मसालेदार खानपान से बचें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें। सिरदर्द, चक्कर आने, तेज पसीना, कमजोरी महसूस हो तो आराम करें और चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। अभी तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed