फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspicious death of old man

संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत

Tue, 08 Nov 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of old man
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- बेटे ने जहरखुरानी से पिता की मौत होने का जताया संदेह
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
मगहर। नगर पंचायत मगहर के सूती कताई मिल के निकट अपने भाई के घर रह रहे वृद्ध की सोमवार रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पिता की मौत की वजह जहरखुरानी से होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हरेंद्र यादव निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर ने पुलिस को बताया कि उसके 80 वर्षीय पिता लालधारी यादव को दवा कराने के बहाने उसके चाचा लाल मोहर यादव अपने घर ले आए। जिनकी मंगलवार की मौत हो जाने की सूचना मिली। मौत को लेकर संदेह हुआ और जहरखुरानी की आशंका जाहिर करते हुए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विजय दूबे ने बताया कि मृतक का पुत्र ननिहाल में रहता था। उसकी मां की बहुत पहले ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई अपने छोटे भाई के यहां सूती मिल के पास घर पर ही रहते थे। जिनकी सोमवार रात में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की सूचना को संज्ञान में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव को उसके पुत्र को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed