फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspicious death of a young man who went to Bangalore to earn

Sant Kabir Nagar News: बंगलुरु कमाने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 02 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man who went to Bangalore to earn
मिट्ठू की फाइल फोटो।
-नगर पंचायत मेंहदावल का रहने वाला है युवक
विज्ञापन

- बेटे की मौत को लेकर तमाम तरह की आशंका जता रहे परिजन
- कमाऊ सदस्य की मौत से सदमे में घर वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के रहने वाले युवक की बंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ऐसी सूचना मिलने पर परिजन सहम गए। पीड़ित परिजन घटना को लेकर तमाम तरह की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लोग बंगलुरु से चल दिए हैं।
मेंहदावल कस्बे के सीयर खुर्द निवासी निवासी मिट्ठू (28) पुत्र दलसिंगार 20 दिन पूर्व अपने दोस्त के साथ बंगलुरु कमाने गया था। बुधवार की सुबह युवक की संदिग्ध हाल में मृत्यु होने की सूचना परिजनों को मिली। अभी तक घटना को लेकर परिजनों को कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन


परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ था। पीड़ित पत्नी पुनीता बेसुध थीं। मृतक के तीन बच्चे हैं। पीड़ित पिता दल सिंगार ने बताया कि जब से पुत्र के मौत की सूचना मिली है तब से पूरा परिवार बदहवास है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लोग बंगलुरु से चल दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बेटे की मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed