{"_id":"65fc1d43cbb3cb1ffa04ee8c","slug":"subhaspa-leader-nandini-rajbhar-was-murdered-in-santbir-nagar-due-to-love-affair-2024-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेम प्रसंग में हुई थी नंदिनी राजभर की हत्या- हथौड़े से सिर पर मारकर ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेम प्रसंग में हुई थी नंदिनी राजभर की हत्या- हथौड़े से सिर पर मारकर ली थी जान
Thu, 21 Mar 2024 05:15 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:15 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी साहुल ने बताया कि वह 10 मार्च को नंदिनी के घर गया तो देखा नंदिनी बेड पर लेटकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिससे वह नाराज हो गया और पास में रखे हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक नंदिनी राजभर( फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके यह दावा किया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बेलहर थाना क्षेत्र के प्रेमी साहुल राजभर से नंदिनी की नजदीकी थी। दोनों का एक साथ आना जाना था। साहुल ने नंदिनी को 26 हजार रुपये भी उधार दिए थे। इधर कुछ दिनों से नंदिनी ने साहुल से बातचीत बंद कर दी थी। इसके साथ ही साहुल जब भी नंदिनी को फोन मिलाता था तो वह काट देती थी।
विज्ञापन
साहुल ने बताया कि वह 10 मार्च को नंदिनी के घर गया तो देखा नंदिनी बेड पर लेटकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिससे वह नाराज हो गया और पास में रखे हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद नंदिनी के मोबाइल का सिम निकाल कर बाईपास के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन