{"_id":"5e4ebf698ebc3ef28c662bd3","slug":"students-ate-food-on-the-assurance-of-so-khalilabad-news-gkp341900192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ के आश्वासन पर छात्रों ने खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ के आश्वासन पर छात्रों ने खाया खाना
विज्ञापन
संतकबीरनगर में धरने पर बैठे राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र।
- फोटो : KHALILABAD
एसओ के आश्वासन पर छात्रों ने खाया खाना
धनघटा(संतकबीरनगर)। गुणवता विहीन भोजन और विद्यालय में छात्रों का शोषण किए जाने से क्षुब्ध राजकीय पॉलिटेक्निक सिरसी के छात्र बृहस्पतिवार को बगैर कुछ खाए धरना पर बैठ गए। छात्र डीएम के आने का इंतजार करते रहे। शाम को पहुंचे एसओ धनघटा ने छात्रों को समझा-बुझाकर खाना खिलाया।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में 33 छात्र रहते हैं। छात्रों ने बुधवार की सुबह भोजन गुणवता विहीन होने के कारण खाने से इंकार कर दिया। देर शाम एसडीएम गए और जांच की तो छात्रों का आरोप सत्य पाया गया। एसडीएम ने कहा कि भोजन मीनू के तहत छात्रों को नहीं मिल रहा है और न ही विद्यालय में सफाई की व्यवस्था है। जांच रिपोर्ट वह डीएम को देने की बात कहकर लौट आए। बृहस्पतिवार की सुबह छात्र विद्यालय गेट पर बैठ कर डीएम केे आने का इंतजार करते रहे। छात्रों का कहना था कि एक साल से विद्यालय में उनका शोषण किया जा रहा है। उनसे अधिक रुपये भी वसूले जाते हैं। जब कोई छात्र विरोध करता है तो उसको अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की धमकी देकर प्रधानाध्यापक चुप करा देते हैं। छात्रों ने कहा कि अब बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं रह गई है। जब तक प्रधानाध्यापक हटा नहीं दिए जाते है तब तक भोजन नही करेंगे। धरने पर बैठे छात्रों को खाना खाने के लिए प्रधानाध्यापक ओपी यादव मनाते रहे, लेकिन छात्र उनकी एक नहीं सुनी। छात्रों ने कहा कि अपना दर्द डीएम को सुनाने के बाद ही खाना खाएंगे। छात्रों द्वारा बगैर कुछ खाए धरना दिए जाने की जानकारी के बाद एसओ अखिलानंद उपाध्याय मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि छात्रों की बात जिलाधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी। सोमवार तक छात्र किसी भी तरह का आंदोलन नहीं करेंगे।