फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Struggling to save crop due to lack of rain, increased expenditure of farmers

Sant Kabir Nagar News: बारिश न होने से फसल बचाने की जद्दोजहद, किसानों का बढ़ा खर्च

Sun, 20 Aug 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Struggling to save crop due to lack of rain, increased expenditure of farmers
मैलानी गांव के सीवान में धान के फसल में पानी चलाते किसान। संवाद
- घाटे का फसल बनती नजर आ रही धान की खेती
विज्ञापन

- किसानों की उम्मीदों पर फिर रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब एक सप्ताह से अच्छी बारिश न होने से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। किसानों को फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। यदि बारिश नहीं हुई तो किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
कृषि विभाग के मुताबिक प्रति हेक्टेयर धान की फसल में नर्सरी डालने से लेकर कटाई और मड़ाई तक करीब 20 हजार रुपये की लागत आती है। इधर बारिश नहीं होने से किसानों को हर हफ्ते सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे प्रति सप्ताह 1500 रुपये सिंचाई पर खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में किसानों के लिए धान की फसल घाटे की फसल बनती नजर आ रही हैं। फिलहाल किसान बारिश होने की उम्मीद में फसल को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। महंगे डीजल खरीदकर किसान फसल की सिंचाई इस उम्मीद से कर रहे हैं कि बारिश होगी तो लगाई गई पूंजी बच जाएगी।
विज्ञापन

किसान राधेश्याम चौरसिया व राम फल आदि ने कहा कि कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिससे फसल सूखने लगी है। मजबूरी में महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई करनी पड़ रही है। एक हेक्टयर सिंचाई में करीब 1500 रुपये खर्च आ रहा है और प्रति सप्ताह सिंचाई करनी मजबूरी बनी हुई है। ऐसे में फसल पर लागत काफी बढ़ गई है। किसानों ने कहा कि यदि बारिश नहीं हुई तो इस बार धान की खेती से नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000
अभी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि शाम के समय खेतों की सिंचाई करें, जिससे खेतों में नमी ज्यादा समय तक बनी रहेगी।
पीसी विश्वकर्मा- जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed