फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stop cow slaughter sought

गोहत्या बंद कराने की मांग

Wed, 16 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 16 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के बैनर तले बुधवार को तमाम लोगों ने गोहत्या बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान वक्ताओं ने गो मांस निर्यात सख्ती से बंद करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान सबल मिश्रा व मंत्री अशोक कुमार आर्य के नेतृत्व में लोग शहर में जुलूस निकाला और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुुुंचे।

 यहां पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गाय को माता कहकर पुकारा जाता है। लेकिन सरकार उसी माता के बध के लिए लाइसेंस जारी करती रही है।

स्वतंत्रता के पूर्व इस देश में 300 वध शालाएं थी, जबकि आज 35 हजार वधशालाएं हैं। गोहत्या के कारण देश में कई प्रजाति की गाय समाप्त हो गई है, जो शेष है वह समाप्त होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन


 वोट की राजनीति के लिए गो हत्या व गोमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद ने कहा था कि गौ आदि पशुओं के नाश से राजा और प्रजा का भी नाश हो जाता है। वक्ताओं ने मांग किया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही गोहत्या व गो मांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विद्यासागर आर्य, रामदवन आर्य, अखिलेश आर्य, मनोज कुमार आर्य, शंभूनाथ आर्य, गायत्री आर्य, दीपा आर्य, हीरालाल आर्य, देवव्रत आर्य, राहुल आर्य, संजय कुमार मौर्य, मुनिरका चौधरी, अमन विश्वकर्मा, राज रतनसेन  सिंह, हियुवा नेता छेदी यादव, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed