{"_id":"6a95cf435adf312f1b064785","slug":"traffic-was-diverted-on-the-highway-in-sant-kabir-nagar-for-two-and-a-half-hours-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156457-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर में ढाई घंटे हाईवे पर रहा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर में ढाई घंटे हाईवे पर रहा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती जनपद में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे-27 पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मगहर क्षेत्र में करीब ढाई घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहा।
कार्यक्रम के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती कर वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया, जिससे कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव न बढ़े।
करीब ढाई घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहने के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया और नेशनल हाईवे-27 पर वाहनों का आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से शुरू हो गया। डायवर्जन के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा।