फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heavy rain brings relief from the sultry heat.

Sant Kabir Nagar News: झमाझम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brings relief from the sultry heat.
​बारिश से जलभराव।
संतकबीरनगर। सोमवार को दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छाने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह बारिश फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं है। हालांकि शहर में जगह- जगह जलभराव के चलते लोगाें को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बारिश ने नगर पालिका प्रशासन में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर के बाद करीब एक बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। बारिश से खेतों में पानी लग गया है। इससे किसानों को सिंचाई करने से कुछ दिनों के लिए फुर्सत मिल गई है। किसान राम फल, सुधाकर आदि ने बताया कि सोमवार को अच्छी बारिश होने से महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश के चलते शहर में जिला अस्पताल के सामने, डॉक बंगला के सामने, बरई टोला, जूनियर हाईस्कूल परिसर, गोलाबाजार, बरदहिया बाजार, विधियानी आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। खासकर पटरियाें पर पानी लग जाने से दुकानदार परेशान रहे। वजह यह रही कि ग्राहक दुकान पर नहीं आ पाए। साथ ही लोगों को आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के बैंक चौराहा निवासी अजय कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि जलभराव के चलते आने- जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। पालिका प्रशासन को जल निकासी के लिए प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन


शहर में जल निकासी के लिए कदम उठाए गए हैं। सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही जलभराव से राहत मिल जाएगी।
अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed