फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   state level team inspect

राज्य स्तरीय टीम ने परिवार नियोजन की जानकारी ली

Sat, 19 Dec 2020 09:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
state level team inspect
राज्य स्तरीय टीम ने परिवार नियोजन की जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश से आई टीम ने जिले में त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन व साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया के बारे में लाभार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों से फीडबैक लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अंतरा लगवाने वाली महिलाओं को निशुल्क परामर्श देने वाली अंतरा केयर लाइन के बेहतर उपयोग के सुझाव भी दिए।

प्रदेश मुख्यालय से आई एबीटीएसोसिएट्स की रीजनल मैनेजर डॉ. साधना सक्सेना तथा इन्वेस्टीगेटर सदफ जाफरी की टीम जिला मुख्यालय पर पहुंची। टीम ने पहले जिला अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि पांडेय, डॉ. शशि सिंह व डॉ. शैलजा से बात की। डॉ. साधना सक्सेना ने बताया कि परिवार नियोजन की सेवाओं को गुणवत्ता पूर्वक देना ही हमारी प्राथमिकता है। डॉ. साधना ने चिकित्सकों से इसके बारे में विस्तार से बात की। इसके बाद टीम नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई। जहां डॉ. विशाल यादव, डॉ. वाईपी सिंह व डॉ. राजीव सिंह से अंतरा केयर लाइन के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। भ्रमण कार्यकम के दौरान उनके साथ उत्तरप्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed