{"_id":"67549425347b8aecfb0701a2","slug":"sports-competition-started-with-colorful-programs-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125100-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ
Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में शनिवार को बेसिक स्कूलों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, इसके साथ ही मार्च पास्ट कर सलामी दी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में पहले दिन 400 मीटर दौड़ में यूपीएस पचेटी बघौली प्रथम, यूपीएस गिरधरपुर खलीलाबाद द्वितीय और यूपीएस पटखौली खलीलाबाद तीसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर दौड़ में कुसौना कला मेंहदावल प्रथम, चकिया पौली द्वितीय और पटखौली तीसरे पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्रों ने उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आज खेल के क्षेत्र में तमाम ऐसे लोग है जो देश का नाम रोशन कर रहे है। ऐसे में खिलाड़ियों को चाहिए कि खेल की पूरी तरह से तैयारी करें और प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम राेशन करें। इसके साथ ही हारने वाले को और मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय उसका कला की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्वागत गीत, राष्ट्रगान के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन बीएसए अमित कुमार सिंह ने किया। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर बीईओ जनार्दन यादव, बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, रमेश कुमार, इंदू यादव, मीरा भारती, अरविंद चौधरी, अनिल सिंह, रामसरन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।