{"_id":"66673c854ecb5b6fb10dfa31","slug":"sp-workers-demonstrated-in-the-collectorate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115861-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नहरों में पानी न छोड़े जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम से मिले और जिले की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की। ताकि किसान समय से खेतों की सिंचाई कर सकें।
जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है। किसान धान की नर्सरी एवं तालाबों एवं नहरों में पानी न होने के कारण परेशान हैं। नहरों एवं तालाबाें में तत्काल पानी छोड़े जाने की आवश्यकता है। ताकि किसान धान की रोपाई व नर्सरी लगाने में परेशान न हों। साथ ही तालाबों में पानी भर दिया जाए ताकि पशु पक्षी को पानी पीने की दिक्कत न हो। इस दौरान प्रदेश सचिव लोरिक यादव, राम दरश यादव, नित्यानंद यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल समेत अन्य मौजूद रहे।