फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Some are trying to remove encroachment from the land and some are trying to get their name registered in Khatauni.Some are trying to remove encroachment from the land and some are trying to get their name registered in Khatauni.

Sant Kabir Nagar News: कोई जमीन से कब्जा हटाने तो कोई खतौनी में नाम दर्ज कराने की लगा रहा दौड़

Sun, 06 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Some are trying to remove encroachment from the land and some are trying to get their name registered in Khatauni.Some are trying to remove encroachment from the land and some are trying to get their name registered in Khatauni.
- जनपद के तहसीलों में संपूर्ण समाधान में पहुंचे लोगों ने सुनाई समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कोई जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जो कोई खतौनी में नाम दर्ज करवाने के लिए चक्कर काट रहा है। अधिकारी आश्वासन देकर उसे वापस कर दे रहे हैं।
खलीलाबाद तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे बनकसिया निवासी झीनक का कहना था कि उनकी गांव में जमीन है। वह भूमिधर मालिक है। विपक्षी जमीन पर बराबर कब्जा करने में लगे हैं। लगातार धमकी देते है कि जमीन खाली कर दो। इसकी शिकायत थाने पर दी पर कार्रवाई नहीं हुई। उसने विपक्षियों से जमीन वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


चार साल से लगा रहा दौड़, खतौनी में रकबे की जमीन पर नाम दर्ज नहीं
इसी तरह से बखिरा क्षेत्र के गौरा निवासी जगदीश पहुंचे और कहाकि उनकी कुछ जमीन है जहां पर उनका नाम दर्ज नहीं है। वह चार साल से लगातार दौड़ लगा रहे है पर खतौनी में उनके रकबे की जमीन पर नाम दर्ज नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने उनकी फरियाद सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जगदीश का कहना था कि वह लगातार दौड़ लगा रहे है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


198 मामले आए और मात्र आठ का निस्तारण
संतकबीरनगर। तीनों तहसीलों पर कुल 198 मामले आए और मात्र आठ का निस्तारण हो सका। फरियादी निराश होकर लौट गए।
मेंहदावल तहसील पर एडीएम जय प्रकाश और एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 71 मामले और छह का निस्तारण हुआ। बाक मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इसमे ज्यादातर भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायतें थी। इस अवसर सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, डीडीओ सुरेश चन्द्र केसरवानी, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा आदि मौजूद रहे। वहीं धनघटा तहसील पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने समस्याएं सुनीं। यहां कुल 51 प्रार्थना पत्र आए किसी का निस्तारण नहीं हुआ। इस अवसर पर एसडीएम रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। खलीलाबाद तहसील पर कुल 76 प्रार्थनापत्र आए और दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed