{"_id":"bcc59607538930e62b8ae167252d8de1","slug":"sms-will-be-investigated-for-the-presence-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से उपस्थिति जांची जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से उपस्थिति जांची जाएगी
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब एसएमएस से
विज्ञापन
उपस्थिति जांची जाएगी। इसके लिए बुधवार को खलीलाबाद ब्लॉक के
प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बीडीओ संध्या चतुर्वेदी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अब सभी प्रधानाध्यापक अपने स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों की हाजिरी एसएमएस के माध्यम से प्रतिदिन मोबाइल नंबर 9935901889 पर दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण देते हुए असरारूल हक ने मोबाइल पर एसएमएस करने के बारे में जानकारी दी। बताया कि गैर हाजिर बच्चों का अनुक्रमांक लिखकर मोबाइल पर भेजें।
सभी शिक्षकों को एनपीआरसी के माध्यम से एसएमएस करने के तरीकों को छपे लिटरेचर में भी उपलब्ध कराया गया। शिक्षकों को चार बैंच बनाकर विधिवत प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में अख्तर आलम, विजयनाथ, रामशरन यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आरती श्रीवास्तव, निसार अहमद, चंद्रप्रकाश, अब्दुल मन्नान, रमापांडेय, लोरिक यादव, रेनू, राकेश कुमार मौर्य आदि शिक्षक व बीआरसी और एबीआरसी मौजूद रहे।