फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Smiling faces by finding a liquor shop

शराब की दुकान पाकर मुस्कुराए चेहरे

Mon, 19 Mar 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 19 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Smiling faces by finding a liquor shop
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ई-लाटरी से शराब की दुकानों का आवंटन करती सचिव उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले की नोडल अफसर एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण सचिव बी हिकोली झिमोमी की देखरेख में सोमवार को कलेक्ट्रट सभागार में ई-लॉटरी के जरिए 188 शराब की दुकानों का आवंटन हुआ। जबकि नौ दुकानों पर कोई आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने से उनकी ई-लॉटरी दूसरे चरण में होगी। शराब की दुकान का आवंटन पाने वालों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन आवंटन नहीं पाने वाले आवेदक निराश हो गए। 
विज्ञापन

 शराब की दुकानों के आवंटन के लिए पर्यवेक्षक नामित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव बी हिकोली,डीएम मार्कंडेय शाही, एडीएम रणविजय सिंह, प्रभारी एसपी असित श्रीवास्तव, सहायक आबकारी आयुक्त रामसिंह यादव और डिप्टी एक्साइज एसपी राव की मौजूदगी में ई-लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। बारी-बारी से देसी, विदेशी, मॉडल शॉप और बीयर की दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के जरिए किया गया। प्रोजेक्टर पर पहले शराब की दुकानों की संख्या और फिर उसके लिए आवेदन करने वालों की संख्या, फिर जांच में पात्र बचे आवेदकों की संख्या को दिखाया गया। उसके बाद तीन आवेदकों से उनके मुताबिक अलग-अलग अंक पूछे गए। उसके बाद आवेदकों को समझाने के बाद रेंडमाइजेशन करके आवंटन पाने वाले आवेदकों का नाम पढ़ कर डीएम के जरिए सुनाया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि जिले में 107 देसी, एक मॉडल शॉप, 47 अंग्रेजी और 42 बीयर की दुकानें हैं। इस प्रकार कुल 197 दुकानों के लिए आवेदन मांगा गया था, लेकिन अंग्रेजी शराब की एक दुकान और देसी शराब की आठ दुकानों के लिए आवेदन पत्र नहीं आया। अधिकारियों की देखरेख में देशी शराब की 99 दुकानें, अंग्रेजी शराब की 46 दुकानें, बीयर की 42 दुकानें और एक मॉडल शॉप के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। आवंटन पाने वालों के चेहरे तो चटख गए, लेकिन अन्य के चेहरे पर उदासी छा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed