फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Siddharth University's semester examinations will be held in three shifts.

Sant Kabir Nagar News: तीन पालियों में होगी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharth University's semester examinations will be held in three shifts.
- दो शिफ्ट में शिक्षक करेंगे परीक्षा में डयूटी
विज्ञापन

- जिले में बनाए गए है 54 केंद्र, 52 हजार परीक्षार्थी है नामांकित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा इस बार तीन पालियों में आयोजित होने जा रही है। जिसको लेकर चार्ट तैयार किया जा रहा है। शिक्षकों की दो टीमें पूरी परीक्षा कराएंगी। इसकी तैयारी में एचआरपीजी कॉलेज प्रशासन जुटा है। परीक्षा सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तीन पालियों में होनी है। जिले में कुल 54 केंद्र बने है जिस पर 52 हजार परीक्षार्थी नामांकित है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। सुबह पाली की परीक्षा सात बजे से नौ बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक और तीसरे पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू होगी तो शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसको लेकर शिक्षको की दो शिफ्ट में डयूटी लगाई जा रही है। जिसमे एक शिफ्ट के शिक्षक सुबह सात बजे से नौ बजे तक और 11 बजे से एक बजे तक दो पालियों की परीक्षा को संपन्न कराएंगे। दूसरी शिफ्ट वाले शिक्षक शाम तीन बजे से पांच बजे तक होने वाली परीक्षा को संपन्न कराएगे। महाविद्यालय प्रशासन ने बच्चों को तीन शिफ्ट में बैठाने का चार्ट तैयार किया है ताकि परीक्षा के समय कोई समस्या न हो। इसके साथ ही सेमेस्टर वार कक्ष का विवरण भी सूचना बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। दो शिफ्ट में शिक्षक परीक्षा डयूटी करेंगे।
विज्ञापन


एचआरपीजी कॉलेज बना है संकलन केंद्र
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए जिले में 54 केंद्र बने है। इन केंद्रों पर परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में जमा किया जाएगा। यहां से उत्तर पुस्तिकाएं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा खत्म होने के बाद समय से उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर जमा कर दिया जाए। पूरे परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातकोत्तर की परीक्षा एक मई से
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा वैसे तो 18 अप्रैल से शुरू हो रही है, लेकिन स्नातकोत्तर की परीक्षा एक मई से शुरू होगी जो 15 मई तक तीन पालियों में समाप्त होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed