{"_id":"662ff55b6786b89e1a05a604","slug":"sexual-exploitation-of-delhi-girl-on-the-pretext-of-marriage-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113574-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिल्ली की युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिल्ली की युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण
Tue, 30 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
- दूसरी युवती के साथ शादी की शुरू कर दी तैयारी, शादी करने से किया मना
- एक पखवारे से युवती कार्रवाई के लिए पुलिस का खटखटा रही दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दिल्ली में रहते हुए एक लड़की से प्रेम संबंध बना लिया और शादी का झांसा देकर जबरिया यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर टालमटोल करता रहा। इधर युवक के परिजनाें ने उसकी दूसरी लड़की से शादी तय कर सगाई भी कर दी। एक पखवारा पूर्व मामले की जानकारी होने पर युवती बखिरा थाने में पहुंची। जहां पर कार्रवाई न होने पर एसपी को पत्र देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
दिल्ली निवासी युवती के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले बखिरा क्षेत्र के युवक से छह वर्ष से प्रेम संबंध है। युवक उसके साथ शादी का वादा करके लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शुरु से ही जब वह शादी की बात करती तो युवक व उसके परिवार के लोग आर्थिक तंगी का हवाला देकर टालमटोल करते रहे। इसके बाद भी उसकी इच्छा के खिलाफ आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। आरोप है कि छह अप्रैल को वह उसके पास आकर विरोध करने पर अमानवीय व्यवहार करने लगा। शादी की बात करने पर आग-बबूला होकर शादी से मुकर गया और गाली देते जानमाल की धमकी दी। इस संबंध में 13 अप्रैल को बखिरा थाना में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। जहां विपक्षी अपहरण कराकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। युवती ने एसपी से मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मामले में सीओ से जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी