फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Settlement of road dispute on the initiative of MLA

Sant Kabir Nagar News: विधायक की पहल पर रास्ते के विवाद का निस्तारण

Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Settlement of road dispute on the initiative of MLA
- महुआर में 20 वर्षों से चल रहा था रास्ते का विवाद
विज्ञापन

- हल्का लेखपाल व ग्राम सचिव की मदद से विवाद को सुलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधान सभा खलीलाबाद क्षेत्र के महुआर में वर्षों से चले रहे रास्ते के विवाद को विधायक सदर अंकुर राज तिवारी की पहल पर निस्तारण किया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
महुआर में करीब 20 साल से रास्ते का विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हल्का लेखपाल व ग्राम सचिव की मदद से विवाद को सुलझाया। इस विवाद के खत्म होने से महुआर, सिकरी, धोबहिया, मझगांवा सहित चार गांवों को जोड़ने वाली मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल भारत भूषण यादव, ग्राम सचिव सर्वेश कुमार चौरसिया, सतीश चंद्र मौर्य, अक्षयवर चौरसिया, राम मूरत चौरसिया, जर्नादन चौधरी, अंगद चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में विधायक ने तामेश्वरनाथ धाम के विकास के लिए मैप के साथ ग्रामीणों से मंथन किया। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम के विकास के लिए दो बीघा जमीन की जरूरत है। जिससे मंदिर को और भव्य स्वरुप दिया जा सके। पोखरे के चारों तरफ जाली लगाने के साथ ही अन्य कार्य कराए जाने हैं।
इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र कुमार, मयंक, विजय भारती, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल बुद्धि राम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed