{"_id":"6744c988e787e450a201f704","slug":"secondary-teachers-will-surround-the-assembly-on-two-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124396-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो को विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो को विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षक
Tue, 26 Nov 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
-मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बैठक कर बनाई रणनीति
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में सोमवार को हुई। इसमें दो दिसंबर को प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव और जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय स्तर पर संपर्क कर सरकार द्वारा की जा रही वादाखिलाफी से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक शिक्षक साथियों को लखनऊ चलने का आह्वान किया। वहीं जिलामंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि दो दिसंबर को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर सरकार को बाध्य कर देंगे।
बैठक में प्रधानाचार्य यूनुस खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिबुल्लाह खान, विजय यादव, अब्दुल हक, धर्मेंद्र कुमार यादव, विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे।