फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu river water started rising again, water level increased by five centimetres in eight hours

Sant Kabir Nagar News: फिर बढ़ने लगा सरयू का पानी, आठ घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Saryu river water started rising again, water level increased by five centimetres in eight hours
गायघाट गांव का यह टोला जहां भरा हुआ है सरयू का पानी 
धनघटा/महुली। सरयू नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे के बाद फिर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर पिछले आठ घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ी है और अब यह खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर पर बह रही है। पानी घटने के बाद जहां राहत दिख रही थी, अब नदी के बढ़ने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों में 45 सेंटीमीटर घटा था। पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। नदी लगातार घट रही थी। लोगाें को राहत महसूस हो रही थी। बुधवार की सुबह नदी ने एक बार फिर बढ़त बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरयू की मुख्य धारा और बंधे के बीच बसे 32 गांवों के लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। एमबीडी बांध से दक्षिण बसे गांव गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, सुअरहा, कंचनपुर, कटहा खैरगाड, दौलतपुर, सियरकला, चकदहा, भरबटिया, मिठाई लाल पुरवा, खाले पुरवा, चपरा, आगापुर गुलरिहा, कुर्मियांन टोला, नारायणपुर, भोतहा, नकहा, नगुई, पटौवा टोला, कयोटाही टोला, सियाराम अधीन सिंह, जगदीशपुर, कठौतिया, खैरागाड राधे पुरवा, नेतवापुर टोला, ठेकेदार पुरवा, मास्टर पूरवा, सियर, बहराडाडी, देखवाटिया, दुबरिया और तेजपुर में लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed