{"_id":"6872a2dd3be88f6c400d5e2a","slug":"santkabirnagar-news-three-complaints-were-resolved-on-police-station-resolution-day-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135442-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: थाना समाधान दिवस पर तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: थाना समाधान दिवस पर तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
Sat, 12 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में थाना समाधान दिवस पर शनिवार को 51 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से तीन मामलाें का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 48 मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम गठित करके तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया।
डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने बखिरा और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़ितों की फरियाद सुनी। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह, पीआरओ दुर्गेश पांडेय, कोतवाल पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।