{"_id":"66e4828ef8138f147f082d25","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120703-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चला अभियान... दो सौ घरों के बिजली कनेक्टशन काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चला अभियान... दो सौ घरों के बिजली कनेक्टशन काटे गए
Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- एसडीओ के नेतृतव में महुली, निहालुपुर और कर्री में कार्रवाई
- बकाया बिल जमा करने की दी चेतावनी
- 188 कनेक्शन धारकों से वसूले चार लाख 40 हजार रुपये
- विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर मे समाधान कैम्प का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। हरिहरपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता के नेतृत्व में बकाया अभियान चलाकर महुली, निहालुपुर और कर्री में करीब दो सौ घरों के कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को जल्द बकाया बिल जमा करने की हिदायत दी गई।
विद्युत समस्या को लेकर परेशान रहने वाले उपभोक्ताओं को फौरी राहत के लिए प्रत्येक शुक्रवार को पावर हाउस हरिहरपुर में समाधान कैंप लग रहा है। इसी क्रम में 188 कनेक्शन धारकों से 4 लाख 40 हजार रुपये की वसूली हुई। मौके पर 40 फाल्स बिल को सही किया गया। इसके बाद एसडीओ मुकेश गुप्ता, अवर अभिंयता चन्द्र भूषण, जेई मीटर राधे श्याम, अजीत जायसवाल, सुनील यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महुली, निहालूपुर और कर्री में अभियान के दौरान बकायेदार दो सौ लोगो के घरों की बिजली काटी गई। चेतावनी दी गई कि अगर बकाया बिल जमा किए बिना बिजली का इस्तेमाल करते मिले तो बड़ी कार्रवाई होगी।
पोल गिरने से दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, 200 घरों में अंधेरा
- बेलहर कला कस्बे के जितवापुर टोला का मामला
मेंहदावल। बेलहर कला नगर पंचायत क्षेत्र में दो दिन से विद्युत पोल गिर जाने के कारण 200 घरों की आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता से शिकायत दर्ज करने के बाद भी पोल दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
बेलहर कला नगर पंचायत के जितवापुर मोहल्ले में दो दिन पूर्व रात में बिजली का पोल गिर गया, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह लोगों ने विद्युत पोल गिरने की सूचना बेलहर कला के जेई को दी। सभासद निरंकार ने दूरभाष पर मामले से अवर अभियंता को अवगत कराया। उसके बाद भी पोल दुरुस्त करने की प्रक्रिया दो दिन बाद तक नहीं पूरी की जा सकी। जिसके कारण लगभग 200 विद्युत उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छाया हुआ है। कस्बे के भवानी शंकर, रवि, सूरज, गोलू राय, समीर, कमलेश निषाद, पलटू, राजेश राय आदि का कहना है कि निगम की उदासीनता के कारण दो दिनों से जितवापुर वार्ड के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लोगों ने विद्युत पोल दुरुस्त कराने की मांग की है।