फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Gas cylinder and stove stolen from school by breaking lock.

Sant Kabir Nagar News: ताला तोड़कर स्कूल से गैस सिलिंडर व चूल्हा चोरी

Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Gas cylinder and stove stolen from school by breaking lock.
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सेवाइचपार में शुक्रवार की रात में किचन का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ गैस सिलिंडर और चूल्हा चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को स्कूल खुलने के बाद पता चली। हेडमास्टर ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवाइचपार के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह विद्यालय बंद कर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब विद्यालय आए तो देखा कि किचन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वहां रखा सिलिंडर और चूल्हा चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी। जिनके निर्देश पर स्थानीय थाने पर तहरीर दी। हेड मास्टर ने बताया कि उनके स्कूल में यह तीसरी बार चोरी हुई है। इस संबंध में एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed