{"_id":"66b7d9d6ed328c5150010567","slug":"santkabirnagar-news-ayesha-and-yamini-were-winners-in-general-knowledge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119033-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सामान्य ज्ञान में आयशा और यामिनी रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सामान्य ज्ञान में आयशा और यामिनी रही विजेता
Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शनिवार को नगर पंचायत बखिरा स्थित वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज में वाद-विवाद, पेंटिंग, चित्रकला समेत अन्य विषयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजबान काॅलेज समेत अन्य दो विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वीएमजीएन इंटर काॅलेज की आयशा खातून व यामिनी कुमारी ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया, जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में आदर्श कृषक इंटर काॅलेज सीहटीकर के भोलू को प्रथम व वीएमजीएन बखिरा की सलोनी व ललिता को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में वीएमजीएन बखिरा की तहरीम कौसर को प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय बघौली के निहाल कुमार को द्वितीय व वीएमजीएन बखिरा की नूतन पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला व पेंटिंग व प्रतियोगिता में आदर्श कृषक इंटर काॅलेज सीहटीकर के सत्यम को प्रथम, वीएमजीएन बखिरा की कुमारी शाक्य सिमरन मौर्या को द्वितीय व वीएमजीएन बखिरा के शिवम भारती को तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में टीम चार की संगम, रेखा व लाली को प्रथम, टीम तीन की सानिया, सोफिया व यासमीन को द्वितीय व टीम पांच की संजना, प्रियंका व दीपिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, बलवंत विश्वकर्मा, सुनील यादव, मौलेंदु नारायण पांडेय, विपिन कुमार वर्मा, राजमणि गुप्ता, रामनिवास, ललित, अक्षयवर यादव आदि मौजूद रहे।