फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM and SP inspected the centers on the day of police recruitment examination

सिपाही भर्ती परीक्षा: अंतिम दिन DM ने संभाली कमान-केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 'तीसरी आंख' से भी निगरानी

Sat, 31 Aug 2024 01:40 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

संत कबीर नगर में परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को कुल 2058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नाम पर जिले में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई। अंतिम दिन की परीक्षा में डीएम महेंद्र सिंह तंवर सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM and SP inspected the centers on the day of police recruitment examination
परीक्षा केंद्र पर औचक पहुंच डीएम ने निरीक्षण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत कबीर नगर में परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को कुल 2058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नाम पर जिले में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई। अंतिम दिन की परीक्षा में डीएम महेंद्र सिंह तंवर सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। पहली पाली में कुल 2616 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन



लेकिन, इनमें से 558 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। संत कबीर जिले में परीक्षा के चारों दिन और सुबह की पाली के पहले तक किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। अलग-अलग जिलों में परीक्षा में पेपर लीक के नाम पर ठगी करने के कुछ मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar DM and SP inspected the centers on the day of police recruitment examination
परीक्षा के दौरान केंद्रों का डीएम ने औचक निरीक्षण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षा शुरू होते ही डीएम ने सभी 9 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके पहले शुक्रवार को भी जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय पर शुरू हुई। दोनों पाली में 1138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर 5232 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पुलिस के अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर हर बिंदु की निगरानी करने में जुटे रहे।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों काे त्रिस्तरीय जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar DM and SP inspected the centers on the day of police recruitment examination
परीक्षा केंद्र पर औचक पहुंच डीएम ने निरीक्षण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रों पर दो घंटा पहले ही परीक्षार्थियों की लाइन लग गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं पेन लेकर ही गेट के भीतर जाने दिया गया।

गेट के अंदर बायोमैट्रिक जांच और मिलान होने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष के भीतर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे और कक्ष के अंदर भी कैमरे लगाए गए थे। इस बार के कैमरों में वायस रिकार्डिंग भी थी। कैमरे से भी पूरे परीक्षा के दौरान निगरानी होती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed