{"_id":"68e6a74f8dc8141d6c0b2f54","slug":"samples-of-paneer-refined-pan-masala-and-gram-flour-were-taken-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139526-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पनीर, रिफाइंड, पान मसाला और बेसन के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पनीर, रिफाइंड, पान मसाला और बेसन के नमूने लिए
Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बखिरा में मिठाई की दुकान की जांच करती खाद्य टीम- स्रोत खाद्य टीम
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बखिरा, मेंहदावल आदि क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान पनीर, बेसन, सोयाबीन रिफाइंड, पान मसाला आदि के कुल पांच नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि दीपावली व भाई दूज पर्व को देखते हुए आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की गई है। इसमें बखिरा कस्बे में स्थित श्री श्याम स्वीट्स से एक पनीर का नमूना व मनमोहन किराना स्टोर से एक बेसन व एक नमूना सोयाबीन रिफाइंड तेल का लिया गया है।
इसके साथ ही मेंहदावल लोहरसन स्थित अब्दुल मुस्तफा किराना स्टोर से एक सैंपल शुद्ध प्लस पान मसाला का संग्रहित किया गया है। मेंहदावल तहसील स्थित चटोरी स्वीट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट से एक नमूना पनीर का संग्रहित किया गया। साथ ही उपरोक्त समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप (ग्राहक संतुष्टि फीडबैक) स्टीकर चस्पा कराया गया ताकि आम जनमानस स्पॉट से ही अपना फीडबैक दे सकें।
विज्ञापन
इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।