फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sadar mla heard problems

सेमरियावां में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी

Fri, 06 Aug 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
sadar mla heard problems
सेमरियावां ब्लाक के चिउटना चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते विधायक दिग्विजय नरायण चतुर्वे - फोटो : KHALILABAD
सेमरियावां में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक के चिउटना चौराहे पर विधायक ने की नुक्कड़ सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के चिउटना चौराहे पर सदर विधायक दिग्विजय नरायण उर्फ जय चौबे ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। साथ ही लोगों समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। लोगों ने सड़क, उच्च शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग की। इस दौरान विभिन्न गांवों लोगों ने सदर विधायक दिग्विजय नरायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे से उजियार क्षेत्र की कई सड़कों, राजकीय इंटर व डिग्री कॉलेज और चिकित्सा बदहाली से अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं को निस्तारण का आश्वासन दिया।

विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के फार्मूले पर विकास की ओर अग्रसर है। सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक जो भी आश्वासन दिया, उसको पूरा किया गया। आगे भी करते रहेंगे। आप लोगों की समस्याओं को जरूर निस्तारित किया जाएगा। जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया गया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक माडल ब्लॉक बनेगा। इस दौरान उमाकांत पांडेय, अवधेश सिंह, माबूदी प्रधान, अख्तर, मो असलम, गजेंद्र पांडेय, नबीउल्लाह प्रधान , हाजी शब्बीर, फरीद अहमद, लड्डा, अहमद हुसैन, वसीम अहमद, मौलाना मोहम्मद हुसैन, जोजे प्रधान, मुश्ताक अहमद, इरफान अहमद, गुफरान मुनीर, प्रधान इल्ताफुर्रहमान, रईस अहमद, तौसीफ अहमद, जावेद अहमद, इक्तेदार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed