फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 80,000 withdrawn from account after hacking mobile phone.

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 80 हजार रुपये

Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rs 80,000 withdrawn from account after hacking mobile phone.
संतकबीरनगर। मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकालने के मामले में बखिरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पूरी धनराशि वापस करा दी। साइबर ठगी की शिकार ढोढ़या गांव निवासी अंजली के खाते में साइबर हेल्प डेस्क ने पूरी रकम लौटाने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के ढोढ़या निवासी मोहन की पुत्री अंजली के मोबाइल फोन को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने तीन अगस्त को उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए थे। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद बखिरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड/फ्रीज कराया। इसके बाद आवश्यक बैंकिंग कार्रवाई और पत्राचार पूरा कराया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पीड़िता के खाते में 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बखिरा दिलीप कुमार सिंह ने लोगों से अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर और परिचित बनकर रुपये मांगने वालों से सतर्क रहने की अपील की है। बिना सत्यापन के किसी के खाते में रकम न भेजें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed