फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses will run on rural routes from next month.

Sant Kabir Nagar News: अगले महीने से ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on rural routes from next month.
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण रूटों पर बसें चलाने की योजना है। यह बसें मई में ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां बसें चलाने के लिए रूट तय कर लिए गए हैं, वहीं 28 सीटर बसें उपलब्ध कराने के लिए बस मालिकों को पत्र दिया गया है, ताकि बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जा सके।
विज्ञापन

शासन ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए बसें चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो सके। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी कि अभी कई ऐसे मार्ग हैं, जहां परिवहन निगम की बसें नहीं चलती हैं। ऐसे में ऑटो व ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

इस योजना को अमल में लाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें सीडीओ, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा एआरएम को शामिल किया गया है। बसों की उपलब्धता के लिए पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे, जिस पर सात लोगों ने आवेदन किया था। चूंकि बसें 28 सीटर होंगी, इसलिए आवेदकों को 20 दिन का समय दिया गया था, जिसकी मियाद पूरी होने वाली है। अब परिवहन निगम जल्द से जल्द बसें उपलब्ध कराने के लिए आवेदकों को पत्र लिखा है, ताकि बसों को रूटों पर चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसें चलाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जैसे ही बस उपलब्ध हो जाएंगी, उनका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए रूट पहले से ही तय कर लिए गए हैं। उम्मीद है मई माह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed