फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads are dilapidated, how will one reach the pagoda in Saavan?

Sant Kabir Nagar News: सड़कें जर्जर, सावन में कैसे पहुंचेंगे शिवालय

Tue, 16 Jul 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Roads are dilapidated, how will one reach the pagoda in Saavan?
संतकबीरनगर। श्रावण मास शुरू होने का है। सोमवार के दिन खासतौर पर लोग भगवान शिव के मंदिरों पर अधिक लोग पूजन-अर्चन को पहुंचते हैं। श्रावण मास के प्रथम सोमवार में मात्र छह दिन शेष है, लेकिन अभी तक तामेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक को जाने वाले मार्ग बदहाल है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने में परेशानी होना तय है।
विज्ञापन

श्रावण मास के माह को पवित्र माना जाता है। पूरे महीने भर लोग धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान करते हैं। सोमवार के दिन शिव मंदिरों पर अधिक भीड़ जुटती है। इसके साथ ही कांवरियों की जत्था भी जलाभिषेक के लिए पहुंचता है। प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ मंदिर पर तो श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। इसके साथ ही अन्य मंदिरों पर भी श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। इसके बाद भी अब तक शिवालयों को जाने वाले मार्गों की मरम्मत नहीं कराई गई है। तामेश्वरनाथ धाम मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब है। यहां पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। इसे समतल करने के लिए कुछ जगह बालू आदि डाला गया है, लेकिन इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में जब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी तो लोगों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। यही नहीं हरिहरपुर से विश्वनाथपुर होते हुए तामेश्वरनाथ को जाने वाली सड़क भी जगह- जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश होने पर गड्ढों पर पानी भर जाता है, जिसके कारण सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना संभव नहीं होता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हरिहरपुर से महुली को जाने वाली सड़क भी जर्जर है। इस मार्ग पर आना-जाना काफी मुश्किल भरा है। इस पर भी कई जगह शिवालय है, जहां पर लोग जलाभिषेक करते हैं। सड़क मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यदि इन सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द नहीं कराई गई तो श्रावण मास में शिवालयों पर जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। क्षेत्र के निवासी ओंमकार, लक्ष्मण प्रसाद आदि ने कहा कि श्रावण मास शुरू होने से पूर्व ही शिवालयों की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराया जाना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों को जाने वाले मार्गों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कांवरियों सहित श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी कदम उठाने के लिए कहा गया है। जल्द ही व्यवस्था चुस्त- दुरूस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed