{"_id":"604509e78ebc3e592368f48f","slug":"road-problems-in-santkabir-city-khalilabad-news-gkp3874707185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की कई सड़कें जर्जर, मुश्किल में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की कई सड़कें जर्जर, मुश्किल में राहगीर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के समीप सड़क की उखड़ी गिट्टिया । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
शहर की कई सड़कें जर्जर, मुश्किल में राहगीर
- हादसे की बनी रहती है आशंका, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सरकार और प्रशासन भले ही सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा कर रहा है लेकिन खलीलाबाद कस्बे में ही यह दावा फेल साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि शहर के कई सड़कें ऐसी है जहां संभल कर नहीं चले तो दुर्घटना हो सकती है।
खलीलाबाद कस्बे की प्रमुख सड़क मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक एक साइड में पूरी तरह से जर्जर हो गई है। गिट्टियां उखड़कर सड़क पर ही बिखरी पड़ी है। वाहन चालक इसको लेकर खासे परेशान हैं। इस सड़क की मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं है।
ऐसी ही स्थिति विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग का भी है। यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। उबड़-खाबड़ सड़क पर पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से होकर बड़े वाहन भी आते-जाते हैं। ट्रकों के गुजरते समय लोगों की सांस अटकी रहती है। शहर के नेदुला चौराहे से विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क की भी स्थिति काफी खराब है। इस मार्ग के शुरूआत में ही बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
त्रिपाठी मार्केट की सड़क भी नहीं हुई ठीक
बैंक चौराहा से त्रिपाठी मार्केट होकर जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि सड़क जल्द बन जाएगी लेकिन गिट्टी बिछाकर उस पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। वर्तमान में धूल उड़ रही है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
शहर की बदहाल सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। त्रिपाठी मार्केट निवासी राजू कुमार ने कहा कि सड़क न बनने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंसार टोला निवासी प्रिंस कुमार ने कहा कि मेंहदावल बाईपास को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।
शीघ्र होगी सड़कों की मरम्मत
खलीलाबाद कस्बे की सड़कों की मरम्मत के लिए शीघ्र ही कदम उठाया जाएगा। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक की सड़क वाटर सप्लाई के पाइपलाइन में लीकेज के कारण जर्जर हुई है। नगर पालिका परिषद को इसके लिए पत्र लिखा गया था। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
- राजेश निगम, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
त्रिपाठी मार्केट की सड़क का निर्माण जल्द ही कराने का प्रयास किया जा रहा है। गिट्टी पड़ गई है, उसके बैठने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
- श्याम सुंदर वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद