फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   river8

घाघरा की कटान तेज, नौ लोगों का घर नदी में समाहित

Mon, 04 Jul 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
river8
घाघरा की कटान तेज, नौ लोगों का घर नदी में समाहित
विज्ञापन

- गायघाट दक्षिणी में तेज हुई घाघरा की कटान
- पीड़ित परिवार दूसरे के घरों पर रहने का विवश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घटते जल स्तर के साथ घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। गायघाट दक्षिणी गांव में स्थित नौ लोगों के मकान को नदी ने 48 घंटे के भीतर अपने में समाहित कर लिया। पीड़ित परिवार दूसरों के घर पर रहने को विवश हैं।

पिछले साल घाघरा ने कटान करते हुए लोगों के खेत को अपने में समाहित कर लिया था। उसके बाद 34 लोगों के मकान भी नदी में समाहित हो गए। नदी तभी से गांव के करीब से बह रही थी। इस वर्ष जब नदी ने कटान शुरू की तो गांव के लोग कटान रोकने की मांग करने लगे। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि प्रशासन ने कटान रोकने का उपाय करने से यह कहकर हाथ खड़े कर लिए कि बांध से दक्षिण कटान नहीं रोका जा सकता है। तभी से एक के बाद एक मकान नदी की धारा में विलीन हो रहे हैं और प्रशासन के जिम्मेदार चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। प्रधान का कहना है कि 48 घंटे के अंदर हरिलाल, रमाकांत, बृजेश, शंकर, सुरेश, राजबली, गामा और सोनू के मकान को नदी ने अपने में समाहित कर लिया। पीड़ित परिवार के लोग दूसरों के घरों पर रहकर प्रशासन से राहत मिलने का उम्मीद कर रहे हैं। नदी इसी तरह कटान करती रही तो 200 घरों वाला गायघाट दक्षिणी गांव जल्द ही अस्तित्व विहिन हो जाएगा। तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि गायघाट दक्षिणी में राजस्व कर्मियों को लगा दिया गया है। वह जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed