फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   residential education

Sant Kabir Nagar News: जुलाई से शुरू होगी कस्तूरबा विद्यालयों में नौवीं की पढ़ाई

Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
residential education
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकित छात्राओं को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए जिले के तीन ब्लॉकों में छात्रावास व अकादमिक भवन बनकर तैयार है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन विद्यालयों में जुलाई से कक्षा नौवीं की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैैं। इसमें सेमरियावां, नाथनगर, हैंसर, सांथा, मेंहदावल, बघौली, खलीलाबाद में कस्तूरबा विद्यालय चलता है। इनमें 100 छात्राओं का नामांकन होता है, और यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। यहां से कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई में कठिनाई उठानी पड़ रही थी। इस पर सरकार ने इन विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में नाथनगर, सेमरियावां और खलीलाबाद में कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। इसमें नाथनगर और सेमरियावां में छात्राओं के लिए छात्रावास और पढ़ाई के लिए अकादमिक भवन का निर्माण हुआ है। छात्राएं यहीं रहकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करेंगी, जबकि खलीलाबाद में छात्रावास का निर्माण हुआ है। यहां से कक्षा आठ पास छात्राओं का पास के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नामांकन कराया जाएगा। तीनोंं जगहों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रंगाई पुताई का कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में भवन हैंडओवर हो जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से इन विद्यालयों में जुलाई से कक्षा नौवीं की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती समेत अन्य संसाधन पर कार्य किए जा रहे हैं। बजाया जा रहा है कि सीएम योगी जून में लखनऊ से ऑनलाइन छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा चार अन्य ब्लॉकों में कस्तूरबा विद्यालय को उच्चीकृत करने के लिए जमीन की तलाश हो रही है। इसकी वजह से यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

00000000000000
जिले के तीन ब्लॉकों में निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालयों का छात्रावास बनकर तैयार हो गया है, रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। जून में विभाग को हैंडओवर कराने की तैयारी है, ताकि जुलाई से इन विद्यालयों में नौवीं की पढ़ाई शुरू कराई जा सके।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed