फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat building under lock and key; a trip to the block office becomes a necessity.

Sant Kabir Nagar News: ताले में पंचायत भवन, ब्लॉक तक दौड़ मजबूरी

Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat building under lock and key; a trip to the block office becomes a necessity.
सांथा के धोबहा ​स्थित पंचायत भवन बंद पड़ा-संवाद
सांथा। विकास खंड में पंचायत भवनों का संचालन अधर में है। ज्यादातर पंचायत भवनों पर ताला लटकता रहता है, जिससे यहां खुली बैठक नहीं हो पाती है। प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो पाते हैं। लोगों को ब्लॉक तक की दौड़ लगानी पड़ती है। शासन-प्रशासन के निर्देश के बावजूद पंचायत भवन नहीं खुल रहे हैं। जबकि सभी पंचायत भवनों पर पंचायत सहायक नियुक्त हैं।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के धोबहा में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है, जिस स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है, वहां आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। ग्रामीणों को आय, जाति निवास, खसरा खतौनी, पेंशन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया लेकिन यह अक्सर बंद रहता है। इससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार निघुरी तथा गोइठहा गांव में भी पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। इक्का-दुक्का बार यहां बैठक हुई है। ज्यादातर समय यह पंचायत भवन भी बंद रहता है। इससे इस पंचायत भवन से भी किसी प्रकार के कोई प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो पाते हैं। गनवरिया व परसवनि गांव में स्थित पंचायत भवन हमेशा बंद रहता है। यहां भी कभी-कभार ही पंचायत सहायक के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण प्रभाकर, नागेंद्र दीनदयाल, परवेज मोहम्मद आदि लोगों ने बताया कि शासन की यह योजना बेहतर थी। पंचायत भवन अगर संचालित होता तो लोगों को ब्लॉक तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। पंचायत भवन से ही सभी प्रकार के प्रमाणपत्र निर्गत होते। खुली बैठक में योजनाओं की जानकारी होती लेकिन पंचायत भवन का संचालन बेहतर तरीके से न होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
------------
ज्यादातर पंचायत भवन नियमित खुल रहे हैं और संचालित भी हो रहे है। अगर कहीं कोई समस्या है तो उसका गंभीरता से निस्तारण कराया जाएगा ।
-मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed