{"_id":"687542bd6547bfd3ee08b0d4","slug":"representatives-will-not-attend-the-meeting-of-nagar-panchayat-board-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135522-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज प्रतिनिधि नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज प्रतिनिधि नहीं होंगे शामिल
Mon, 14 Jul 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध सभासदों का विरोध कम नहीं हुआ है। डेढ़ माह पूर्व बोर्ड की बैठक हंगामा होने के कारण निरस्त हो गया था। सभासद संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि के बोर्ड की बैठक में बैठने से भड़क उठे थे और जमकर हंगामा किए थे। जिसका नतीजा यह रहा की बोर्ड की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए थे।
मेंहदावल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को प्रस्तावित है। एजेंडा अध्यक्ष लेकर सभासद तक पहुंच चुका है। लेकिन सभासद संघ ने ऐलान किया है की बोर्ड की बैठक में कोई प्रतिनिधि भाग नहीं लेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी बोर्ड की बैठक में यदि अध्यक्ष के पति, प्रतिनिधि भाग लेंगे तो जमकर विरोध होगा। वैसे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बोर्ड की बैठक नियम अनुसार करने की बात कह रहे हैं। सभासद संघ के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान का कहना है कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बोर्ड की बैठक सुनिश्चित की जाए। इसके कोई भी प्रतिनिधि बोर्ड की बैठक में शामिल न हो। अगर कोई इसमें शामिल होता है तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। संवाद